फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चाकू से युवक पर हमला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

चाकू से युवक पर हमला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर

Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
चाकू से युवक पर हमला, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वीरवार को चार बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर से घायल कर दिया। घायल युवक को ट्रॉमा सैंटर लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर किया गया है। थाना रामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार शहर के कुतुबपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ भोली रेवाड़ी जंक्शन पर रेलवे वेंडर है। वीरवार दोपहर वह कुतुबपुर स्थित घर पर खाना खाने आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक बच्चे ने सुरेंद्र को आवाज लगाई। जैसे ही सुरेंद्र घर से बाहर आया तो वहां मौजूद चार युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सुरेंद्र के परिजनों ने उसे शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया। रामपुरा पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का लग रहा है। हालांकि जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed