{"_id":"5946c7f44f1c1bca648b48c3","slug":"191497810932-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी।
तुर्कियावास रोड पर ग्लोसाइन बोर्ड लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत के मामले में थाना शहर पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शहर के गांधीनगर निवासी 18 वर्षीय पुनीत को आजाद चौक निवासी एक दुकानदार ग्लोसाइन बोर्ड लगवाने के लिए लेकर गया था। बोर्ड लगाते समय पुनीत करंट लगने से अचेत होकर गिर गया। अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने आजाद चौक पर दुकानदार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया था। वहीं पुलिस पर भी देर से पहुंचने का आरोप था। इसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खोला गया था। रविवार को पुलिस ने गांधी नगर निवासी शिवरतन की शिकायत पर दुकानदार सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुनीत छह बहनों का इकलौता भाई था। स्कूल से आने के बाद वह गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता था।