फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फांसी पर लटका मिला जेल से जमानत पर छूटे आरोपी का शव

फांसी पर लटका मिला जेल से जमानत पर छूटे आरोपी का शव

Sat, 02 Feb 2019 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटका मिला जेल से जमानत पर छूटे आरोपी का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। क्षेत्र के गरनावठी गांव से 22 जनवरी से लापता जमानत पर छूटे हत्या के आरोपी का शव शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित जेएलएन किनारे पेड़ पर लटका मिला। वहीं, परिजनों ने विपक्षियों पर अपहरण के बाद हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार गरनावठी गांव निवासी 50 वर्षीय किसान हंसराज गांव में बीते 24 जून को हुए श्री ओम हत्याकांड में अक्तूबर माह में जमानत पर आया था। 22 जनवरी को घर से घूमने की बात कह कर गया था लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि झज्जर रोड पर जेएलएन के पास पीपल के पेड़ पर अधेड़ का शव लटका हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शनाख्त गरनावठी गांव के 50 वर्षीय किसान हंसराज के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक की बेटी मंजू का आरोप है कि 24 जून को गांव के श्रीओम का मर्डर हुआ था। मर्डर में उसके भाई तसवीर, पिता हंसराज और मां राजबाला को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पिता और मां अक्तूबर माह में ही जमानत पर छूटे थे। आरोप है कि विपक्षी पिता को मारने की धमकी दे रहे थे। इसी रंजिश में उसके पिता का अपहरण के बाद हत्या की और शव को फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- प्रवीण कुमार, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed