{"_id":"5b37ee024f1c1bb51e8b8b10","slug":"181530392066-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर अपना गिरोह बढ़ा रहा था देवेंद्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरोजगारों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर अपना गिरोह बढ़ा रहा था देवेंद्र
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-1
पुलिस हिरासत में पचास हजारी देवेंद्र उर्फ बिच्छू व उसके साथी-फाइल फोटो।
-----
बेरोजगारों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर अपना गिरोह बढ़ा रहा था देवेंद्र
- महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे गिरोह के सदस्य
- पुलिस की पूछताछ में किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। क्रांति गैंग कापचास हजारी बदमाश देवेंद्र उर्फ बिच्छू और उसके साथी से पूछताछ में सामने आया है कि वह बेरोजगारों को अमीर बनाने का सपना दिखाकर गिरोह में शामिल कर रहा था। उसका मकसद गिरोह को बड़ा करना था। बेरोजगार युवा इनके टारगेट पर थे, जो तंगहाली से तंग आकर गिरोह से जुड़ रहे थे।
शुक्रवार को सीआईए- 2 प्रभारी आजाद सिंह ने क्रांति गैंग के पचास हजारी देवेंद्र व उसके दो साथियों को मुठभेड़ में पकड़ लिया था। बदमाशों के पास से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-2 प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि गिरोह में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जा रहा था। गिरोह के सदस्य बेरोजगार युवकों से संपर्क करते थे और उनकी मजबूरी का फायदा उठाते थे। उन्हें रातों रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर गिरोह में जोड़ लिया जाता था। दो ऐसे युवकों को गिरोह में जोड़ा भी जा चुका था जबकि अन्य को जोड़ना था।
पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि घटना के बाद शिमला और यूके में शरण लेते थे। हालांकि इससे पूर्व पहले दिल्ली अपने फ्लैट पर पहुंचते थे। बताया कि वह अमीर बनने के उद्देश्य से ही घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इसके अलावा भी गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
---
क्रांति गैंग का जल्द ही पूरी तरह से सफाया कर दिया जाएगा। फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरोह के फरार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी