{"_id":"5ad264cf4f1c1ba67f8b495f","slug":"181523737807-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिढ़ाऊ के सरपंच से गाड़ी लूटने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी कुख्यात दीपक उर्फ टीनू गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिढ़ाऊ के सरपंच से गाड़ी लूटने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी कुख्यात दीपक उर्फ टीनू गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिढ़ाऊ के सरपंच से गाड़ी लूटने वाले गिरोह का तीसरा आरोपी कुख्यात टीनू गिरफ्तार
- चार महीने पहले रुड़की भालौठ मार्ग पर गांव रिढ़ाऊ सोनीपत के सरपंच से लूटी थी गाड़ी
- हत्या के छह मामलों सहित 22 वारदात में शामिल रहा है दीपक उर्फ टीनू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने करीब चार महीने पहले रुड़की भालौठ रोड पर सोनीपत के गांव रिढाऊ के सरपंच से गाड़ी लूटने के मामले में भिवानी तेलीवाड़ा मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ टीनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटियाला सेंट्रल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर पटियाला जेल भेज दिया गया। इस मामले का मास्टरमाइंड राजकुमार उर्फ राजू व उसके दो साथी अभी तक फरार है।
बता दें कि गांव रिढाऊ के सरपंच राजेश 29 नवंबर 2017 को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह अपने चाचा साहब सिंह के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने गांव से रोहतक शादी में जा रहे थे। जब वह रुड़की रोड़ पर नजदीक गांव भालौठ रजबाहा के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार आई। कार में से पांच छह युवक उतरे और दोनों के साथ मारपीट कर गाड़ी लूट ली थी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि कुुख्यात गैंग सरगना राजकुमार उर्फ राजू निवासी बसौदी (सोनीपत) ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस ने हाल में गैंग के दो सदस्यों गांव रुड़की निवासी संजीत उर्फ सोनू व गांव लाठ निवासी संदीप उर्फ लाठिया को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी लूट की वारदात में शामिल रहे है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हासिल करके गिरफ्तार किया गया। पता चला कि वारदात में शामिल गैंग के एक अन्य सदस्य दीपक उर्फ टीनू को भिवानी पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है। फिर पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ एक दिन रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक बीटेक पास है। कई साल से गैंग सरगना राजकुमार उर्फ राजू के साथ मिलकर वारदात कर रहा है। राजकुमार उर्फ राजू का गैंग हरियाणा, दिल्ली व आस-पास के इलाकों में हत्या, लूट, डकैती की वारदातों को अंजाम देता है। स्कॉर्पियो लूट की वारदात में गैंग के 6 सदस्य शामिल रहे जिसमें से तीन आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। वारदात में शामिल रहे आरोपी राजकुमार उर्फ राजू निवासी बसौदी, अक्षय निवासी पलड़ा व पवन वासी नाहरा फरार चल रहे हैं।
शातिर आरोपी है दीपक उर्फ टीनू
आरोपी दीपक हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, स्नैचिंग सहित 22 केस दर्ज है। 20 में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी हत्या के 6 वारदात में शामिल रहा है। जिसमें तीन हत्याएं पंजाब के फरीदकोट, मोहाली व डेराबस्सी में की है। एक हत्या का मामला भिवानी तथा दो हत्या की वारदात सोनीपत में की हैं। रोहतक में आरोपी गाड़ी लूट की दो अन्य वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब 4/5 महीने पहले बाबा मस्तनाथ मठ के पास से एक गाड़ी छीनी थी। इसके अलावा आरोपी ने करीब 5 महीने पहले जिमखाना क्लब रोहतक के पास से अपने साथियों के साथ गाड़ी छीनी थी।