फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीव्र गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से दसवी के छात्र की मौत

तीव्र गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से दसवी के छात्र की मौत

Fri, 23 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
तीव्र गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से दसवी के छात्र की मौत
तीव्र गति से आ रहे ट्रक की टक्कर से दसवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

जसिया चौक पर हुआ हादसा, ट्रक चालक हिरासत में, केस दर्ज हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने जसिया कहानी चौक के पास रोहतक आने के लिए सड़क किनारे खड़े दसवीं के छात्र को टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी ट्रक चालक को भी हिरासत में लिया गया है।

जसिया गांव निवासी आजाद सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। बुधवार की शाम करीब छह बजे उसका चचेरा भाई नवीन जो दसवीं का छात्र है। रोहतक आने के लिए जसिया काहनी चौक पर खड़ा हुआ था। घिलौड़ की तरफ से तीव्र गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे नवीन रोड पर जा गिरा तथा घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। आरोप लगाया कि ट्रक चालक की लापरवाही से ही नवीन की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रेाकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed