फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शादी से मना किया तो सीआरपीएफ के जवान ने प्रेमिका को मारना चाहा, खुद की आत्महत्या

शादी से मना किया तो सीआरपीएफ के जवान ने प्रेमिका को मारना चाहा, खुद की आत्महत्या

Fri, 16 Mar 2018 03:15 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
शादी से मना किया तो सीआरपीएफ के जवान ने प्रेमिका को मारना चाहा, खुद की आत्महत्या
शादी से मना किया तो सीआरपीएफ के कांस्टेबल ने युवती को मारे चाकू, मरा समझ फंदे पर लटक कर दी जान
विज्ञापन

- मृत जवान पर दर्ज हुआ हत्या के प्रयास का केस, एक माह बाद ही होनी थी जवान की कहीं और शादी

- मॉडल टाउन चौकी के सामने होटल सिरोक्स में रुके थे भिवानी निवासी युवक-युवती, रोहतक में एमकॉम कर रही है युवती
- सूचना मिलने पर डीएसपी व एफएसएल भी मौके पर पहुंची

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मॉडल टाउन पुलिस चौकी के सामने स्थित होटल में वीरवार दोपहर को शादी से मना करने पर सीआरपीएफ के कांस्टेबल ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से युवती बेहोश हो गई तो उसे मृत समझ खुद भी पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल कर्मियों से सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में युवती को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। शाम को युवती के बयान के आधार पर जवान पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया। मृतक जवान और युवती भिवानी निवासी हैं।

पुलिस को वीरवार दोपहर 2.40 पर सूचना मिली कि होटल सिरोक्स में एक युवक ने पंखे पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है जबकि युवती चाकू से वार घायल पड़ी है। सूचना पाते ही डीएसपी ताहिर हुसैन के अलावा एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवती को पीजीआई में भर्ती कराया गया। डीएसपी ने बताया कि युवक की पहचान भिवानी जिले के दिनोद गांव निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। जबकि युवती भी भिवानी के धनाना गांव की रहने वाली है। सुनील दिल्ली में सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात था जबकि युवती एमकॉम के साथ एसएससी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


होटल मालिक संदीप ने बताया कि दोनों होटल के कमरा नंबर 202 में वीरवार को ही दोपहर के समय आईडी प्रूफ दिखाने के बाद रुके थे। डीएसपी ताहिर हुसैन ने बताया कि युवती ने बयान में कहा है कि एक माह बाद सुनील की शादी किसी अन्य स्थान पर होनी थी। इसीलिए वह उस पर जबरदस्ती कोर्ट मैरिज का दबाव बना रहा था। मगर उसने परिजनों की अनुमति के बिना शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद सुनील ने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के हमले से वह बेहोश हो गई। होश में आई तो सुनील भी पंखे पर फंदे से लटकर आत्महत्या कर चुका था। युवती के बयानों के आधार पर मृत युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed