फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस

पुलिस

Sun, 13 May 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
पुलिस

विज्ञापन

दो युवकों को पिस्तौल के साथ दबोचा
-पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान हाथ लगी सफलता
-आरोपियों के पास से कारतूस भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस ने लूटपाट के इरादे से खड़े दो युवकों को पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नई अनाज मंड़ी पुलिस भिवानी चौक पर गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें पुराना बस अड्डे की तरफ से युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। युवक के पास से देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया। आरोपी ने अपना नाम जनता कालोनी निवासी दीपक बताया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ से हथियार को खरीदकर लाया था। दोस्तों में प्रभाव बनाने के लिए अवैध हथियार को खरीदकर लाया था।


इसके अलावा एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने मायना नहर पुल के पास से मायना निवासी इंद्रजीत को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से देशी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से पिस्तौल को खरीदकर लाया था। लूट, स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा था। एसपी का कहना है कि जल्द ही हथियार सप्लाई करने वाले मेरठ व अन्य स्थानों पर दबिश देकर लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो परिचय
एमए-1 , 2
पकड़ा गया आरोपी दीपक व इंद्रजीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed