{"_id":"5a9b14db4f1c1b585f8b4755","slug":"181520112859-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ी की दुकान में आग लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबाड़ी की दुकान में आग लगी
Updated Sun, 04 Mar 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
खरखौदा मार्ग पर कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसके कारण दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
सांपला में खरखौदा मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास ही अमित की कबाड़ी की दुकान है। अमित बताया कि बीते शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दुकान में आग लग गई। लोगों ने आग पर काबू पाने का भी प्रयास किया मगर काबू नहीं पा सके। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता दुकान में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका। पीड़ित ने डीसी से आर्थिक मदद की भी मांग की है।