{"_id":"5982350c4f1c1b62698b458b","slug":"181501705484-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेचिंग
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई की महिला कर्मी के गले से चेन तोड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बाइक सवार दो बदमाशों ने जसबीर कॉलोनी में पीजीआई की महिला कर्मचारी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में कबीर कॉलोनी निवासी कविता ने बताया कि वह पीजीआई में कर्मचारी है। वह बुधवार को पीजीआई से ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर आ रही थी। जब वह जसबीर कॉलोनी में पहुंची तो सामने से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आये। आरोपियों ने महिला के पास आकर बाइक की स्पीड कम की। इसके बाद एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब तक महिला कुछ समझ पाती आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। महिला ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की बाइक पर सवार थे। महिला की चेन दो तोले की थी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।