{"_id":"5978eeb04f1c1ba4608b4599","slug":"181501097648-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांस कारोबार में विवाद के कारण हुआ था डबल मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मांस कारोबार में विवाद के कारण हुआ था डबल मर्डर
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रामगढ़ रोड पर 27 जून को हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीसरे आरोपी कमल उर्फ पलटी ने महत्वपूर्ण खुलासा किया है। चार दिन की पुलिस रिमांड के दौरान पलटी ने बताया कि हत्या रामगढ़ रोड पर ही गई थी। उल्लेखनीय है कि शहर की झोटा एवं आलू गैंग के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। आलू गैंग ने 27 जून को धारूहेड़ा चुंगी निवासी विजय सिंह एवं उत्तम नगर निवासी पंकज उर्फ बिट्टु की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले का मुख्य आरोपी सुनील अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।
पुलिस पूछताछ में कमल ने बताया कि आलू गैंग एवं विजय के बीच मांस कारोबार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 27 जून को विजय अपने साथ पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर रामगढ़ रोड स्थित अपने सूअर देखने गया था। इस दौरान किसी ने आलू गैंग के सदस्यों को इसके बारे में सूचना दे दी। आलू गैंग के सदस्यों ने गाड़ी से पीछा कर दोनों को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया। और पास स्थित हनुमान मंदिर के पास गोली मारकर दोनों को फेंक दिया। उल्लेखनीय है कि सुनील एवं कमल को सीआईए पुलिस ने धारूहेड़ा में घेर लिया था, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए थे। कमल को गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने कमल को भौंडसी जेल से ही प्रोडक्शन वांरट पर लिया है।