{"_id":"595a9fef4f1c1bea0b8b46c7","slug":"181499111407-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्\nकर से सफाई कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक् कर से सफाई कर्मचारी की मौत
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र में एनएच-8 पर ओढ़ी कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रेवाड़ी नगर परिषद में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार मूल रूप से चरखी दादरी के गांव सरूपगढ़ निवासी सोमवीर हाल में शास्त्री नगर निवासी था और रेवाड़ी नप में बतौर सफाई कर्मचारी था। गत एक जुलाई को सोमवीर ड्यूटी के बाद बाइक पर किसी काम से शाहजहांपुर जा रहा था। अभी वह एनएच-8 पर ओढी गांव के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल को सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रविवार शाम उपचार के दौरान सोमवीर की मौत हो गई।