फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दुष्कर्म प्रयास

दुष्कर्म प्रयास

Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रयास
फोटो :
विज्ञापन

बुजुर्ग ने नाबालिग से किया दुष्कर्म का प्रयास, मुंह पर काटा
-किशोरी की मां आई तो घर से भागा आरोपी
-दो दिन बाद भी कार्रवाई न होने से महिलाओं ने सदर थाने में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। थाना सदर इलाके के गांव में बुधवार को एक नाबालिग से 55 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घर में अकेला देख उसने किशोरी को पीछे से पकड़ लिया और मुंह पर काटकर उसे लहूलुहार कर दिया। पीड़िता से साथ हैवानियत किए जाने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज करना दूर उसका मेडिकल तक नहीं कराया। जबकि उसके शरीर पर दांतों से काटने के गहरे निशान हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को जनवादी महिला समिति, हिम्मत संस्था व गांव की महिलाओं ने सदर थाने में रोष प्रदर्शन करते हुए दोषी बुजुर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
समिति की राज्य महासचिव सविता व जिला प्रधान राजकुमारी दहिया ने कहा कि 22 अगस्त की सुबह किशोरी घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता बाहर काम पर गए थे। छोटा भाई स्कूल गया था। इसी दौरान गांव का 55 वर्षीय सुखबीर उसके घर में घुस आया और झाड़ू लगा रही किशोरी को पीछे से दबोच लिया। उसने किशोरी के मुंह को काट कर लहूलुहान कर दिया। उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी समय किशोरी की मां खेत से चारा लेकर वापस आ गई। उसने बच्ची की चीखें सुनी तो वह अंदर पहुंची। उसे देखकर आरोपी सुखबीर भाग गया। बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद 1091 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची और पूछताछ कर पीड़िता, उसकी मां व कुछ लोगों को सदर थाने ले आई। यहां घंटों बैठाए रखने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की। परिवार को डराया गया।
विज्ञापन

हिम्मत संस्था की उपाध्यक्ष वीना मलिक ने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवार की सूचना मिली। इसके बाद संगठन इनकी मदद के पहुंचा। ग्रामीण महिलाओं ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर केस दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। दोनों संगठनों ने किशोरी की काउंसिलिंग का मुद्दा भी उठाया। एसएचओ ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed