फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सुनारियां जेल में राम रहीम से मिलने जा रहे हिसार के परिवार ने एक नाके को किया पार, पुलिस ने रोका

सुनारियां जेल में राम रहीम से मिलने जा रहे हिसार के परिवार ने एक नाके को किया पार, पुलिस ने रोका

Mon, 23 Apr 2018 03:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
सुनारियां जेल में राम रहीम से मिलने जा रहे हिसार के परिवार ने एक नाके को किया पार, पुलिस ने रोका
संशोधित खबर और हैडिंग
विज्ञापन

--------------------------
फोटो परिचय

लड़की को रामरहीम से मिलवाने जेल आ रहे परिवार को नाका पार करने पर लिया हिरासत में, दो घंटे पूछताछ के बाद छोड़ा

- सिरसा का परिवार बेटी को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था
- पुलिस में मचा हड़कंप, परिवार का ब्योरा लिखने के बाद जाने दिया गया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सुनारिया जेल को जाने वाले रास्ते पर लगे पहले नाके को एक कार पार कर निकल गई। सुरक्षाकर्मियों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार सवार परिवार को हिरासत में लिया और शिवाजी कॉलोनी थाने ले आयी। दो घंटे की पूछताछ में सामने आया कि सिरसा का एक परिवार बेटी को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। उनकी 19 वर्षीय बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए कनाडा जा रही थी। रास्ते में सुनारिया जेल पड़ी तो उन्हाेंने अपनी कार जेल की ओर मोड़ दी। परिवार के लोगों ने बताया कि कनाडा जाने से पहले वह अपनी बेटी को रामरहीम से आशीर्वाद दिलाने लाए थे। पूछताछ के बाद परिवार को जाने दिया गया।

पुलिस के अनुसार रविवार को सिरसा निवासी जगमाल अपनी बेटी गुरप्रीतकौर को परिवार के सदस्यों के साथ कार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए जा रहा था। गुरप्रीत को दिल्ली से कनाडा जाना था। जहां उसे एमबीबीएस में एडमिशन लेना है। गुरप्रीत ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई रामरहीम के स्कूल से की थी। उसने परिजनों से सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से मिलने की इच्छा जाहिर की। जिस पर कार में सवार गुरप्रीत कौर के पिता जगमाल के अलावा उनकी पत्नी, बहन, चाचा का लड़का मुकेश आदि सुनारियां जेल के लिए कार को लेकर चल दिए।
विज्ञापन

परिवार ने सुनारिया जेल के रास्ते में पड़ने वाले एक नाके को पार कर लिया। कार सवारों द्वारा जेल की तरफ जाने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। दूसरे नाके से पहले ही पुलिस ने परिवार को कार समेत हिरासत में ले लिया। जांच पड़ताल की गई तो परिवार सिरसा का निकला। गुरप्रीतकौर के पास कनाडा जाने के लिए वीजा भी था। करीब तीन घंटे तक की गई पूछताछ के बाद परिवार को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार सिरसा से सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से मिलने के लिए जा रहा था। नाके पर ही पुलिस ने कार सवारों को रोक लिया था। परिवार कनाडा के लिए बेटी को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहा था।
- राजेंद्र सिंह, एसएचओ शिवाजी कॉलोनी

बिना अनुमति के मिलने जा रहा परिवार
पुलिस के अनुसार सिरसा के परिवार के पास सुनारिया जेल में बंद रामरहीम से मिलने की भी कोई परमीशन नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें अनुमति के संबंध में जानकारी नहीं थी। बेटी राम रहीम के स्कूल में पढ़ी थी, इसलिए उससे आशीर्वाद लेना चाहती थी।


आखिर एक नाका पार कै से किया?
सुनारिया जेल तक जाने के लिए अधिकारियों ने रास्ते में पांच नाके बनाए हुए हैं। सिरसा के परिवार ने रामरहीम से मिलने जाने के दौरान एक नाके को पार कर लिया था। सवाल यह उठता है कि आखिर उनकी कार ने एक नाके को भी कैसे पार कर लिया ? हालांकि शिवाजी कॉलोनी पुलिस दावा कर रही है कि पहले नाके पर ही परिवार को रोक लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed