{"_id":"5ab6bfa64f1c1b92778b7415","slug":"171521926054-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का आरोपी जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का आरोपी जेल भेजा
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठी कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ मकान मालिक को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मेडिकल मोड़ स्थित एक कॉलोनी में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ मकान मालिक राजबीर को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए। इन बयानों में भी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ जहर उगला है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अपनी पत्नी के घर पर नहीं होने के बाद उसे डरा धमकाकर घर बुलाता था। पुलिस ने आरोपी राजबीर को जेल भेज दिया है। बता दें कि मूलरूप से हिसार के रहने वाले व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि वह मेडिकल मोड़ के पास एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। यहां पर उसने मकान मालिक की दुकान भी किराये पर ले रखी है। उसके मकान के पास ही दूसरे मकान में मालिक रहता है। उसकी बड़ी बेटी छठी कक्षा में पढ़ाई करती है। वह अक्सर मकान मालिक के घर चली जाती थी। शुक्रवार को सरकारी अवकाश होने के कारण उनकी बेटी घर पर ही थी। सुबह करीब ग्यारह बजे छात्रा की मां ने पढ़ाई करवाने के लिए उसके बैग से किताब निकाली। उसे एक किताब के अंदर से एक खत मिला। खत पढ़ा तो मां के होश उड़ गये। यह उसकी बेटी के द्वारा लिखा गया नोट था। नोट में बेटी ने अपने मकान मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगा रखा था। जब बेटी से उसने पूछा तो बिलखते हुए सारे घटनाक्र म के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक राजबीर को गिरफ्तार किया था।