फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एयरफोर्स के जवान से लूट, बाइक सवारों ने छीने बैग

एयरफोर्स के जवान से लूट, बाइक सवारों ने छीने बैग

Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के जवान से लूट, बाइक सवारों ने छीने बैग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। आगरा से लौटे एयरफोर्स के एक जवान से तीन बाइक सवार युवकों ने दो बैग छीन लिये। पुराना हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में वारदात हुई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में नया बास निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह एयरफोर्स में कार्यरत है। वह प्रीत विहार कॉलोनी मेें रहता है। दिनेश शुक्रवार रात करीब एक बजे आगरा से रोहतक पंजाब मेल ट्रेन से आये थे। जब वह ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में एक आभूषण की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से दो लड़के आये। उन्होंने दिनेश को रोक लिया, जबकि तीसरा लड़का बाइक पर खड़ा था। अचानक आरोपियों ने दिनेश पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी दिनेश से दोनों बैग छीनकर बाइक से फरार हो गए। बैग में दिनेश का एयरफोर्स का पहचान पत्र, 16 हजार रुपये, बाइक के दस्तावेज सहित अन्य कीमती सामान था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दिनेश से आरोपियों के हुलिये के बारे में पूछा और तलाश शुरू की। लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed