{"_id":"5ccca941bdec2207073c42d2","slug":"161556916545-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह के अंदर प्रदेश में बेल जम्पर्स को पकड़ने में रोहतक पुलिस अव्वल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक माह के अंदर प्रदेश में बेल जम्पर्स को पकड़ने में रोहतक पुलिस अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीजीपी मनोज यादव के निर्देश पर 20 अप्रैल तक चले अभियान के तहत एक माह के अंदर ही 1054 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। सबसे अधिक 57 बेल जम्पर्स को सलाखों के पीछे पहुंचाने में रोहतक पुलिस अव्वल रही। इसके लिए जल्द ही एसपी रोहतक को सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि काबू किए गए 1054 आरोपियों में 422 पीओ, 582 बेल जम्पर्स व 50 कुख्यात अपराधी शामिल हैं। प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और घटना-मुक्त संसदीय चुनाव सुनिश्चित करवाने के एक विशेष अभियान के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए 20 मार्च से लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। इस अवधि के दौरान, पुलिस द्वारा लूट, चोरी, स्नैचिंग और अन्य जघन्य अपराधों में शामिल गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 243 अवैध पिस्तौल, 324 कारतूस, 15 चाकू और 200 ग्राम गन पाउडर भी जब्त किया गया है।
एडीजीपी ने कहा कि पकडे़ गए कुल आरोपियों में 360 पीओ, 468 बेल जम्पर्स और 50 कुख्यात अपराधियों को जिला पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपायुक्त कार्यालयों की विभिन्न इकाइयों द्वारा गिरफ्तार किया गया। जबकि 62 पीओ और 114 जमानतकर्ताओं को राज्य अपराध शाखा की टीम ने काबू किया है।
विज्ञापन
विर्क ने कहा कि जिला फरीदाबाद में 46 पीओ, नूंह में 38 और सोनीपत में 33 पीओ को गिरफ्तार किए गया है। इसी प्रकार, 57 बेल जम्पर्स की गिरफ्तारी के साथ रोहतक जिला शीर्ष पर है, जिसके बाद फरीदाबाद और करनाल में 53 तथा सोनीपत में 33 बेल जम्पर्स को पकड़ा गया है। कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान जिला अंबाला से 8, झज्जर से 7 और रेवाड़ी में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी रोहतक जशनदीप सिंह रंधावा, और फरीदाबाद के एसपी को भी जल्द सम्मानित करने की बात कही है।
पूरी पुलिस टीम के सहयोग से ही एक माह के अंदर ही अत्यधिक बेल जंपर्स को पकड़ने में सहायता मिली है। जल्द ही फरार चल रहे बेल जंपर्स और अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अलावा सीआईए की तीनों टीमों को लगाया गया है। साइबर सेल भी आरोपियों को ट्रेस करने में लगी है।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, रोहतक