फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन डकैती की बदमाशों की यूपी में तलाश

ट्रेन डकैती की बदमाशों की यूपी में तलाश

Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन डकैती की बदमाशों की यूपी में तलाश
रोहतक। दुरंतो और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों में डकैती डालने वाले डकैतों की तलाश में जुटी पुलिस टीमें सुरागकशी करते हुए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई हैं। डकैतों के बारे में मिले इनपुट के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को अवगत कराते हुए कई पुलिस ने अहम जानकारियां टीमों ने मांगी हैं। बदमाशों की तलाश में जुटी टीमों की मानें तो जल्द ही इन वारदात में शामिल आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। दुरंतो और गरीब रथ में पड़ी डकैती के खुलासे में दिल्ली और हरियाणा जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलग-अलग काम कर रही थीं। जबकि दोनों राज्यों की पुलिस टीमों ने दोनों ही वारदात स्थलों का निरीक्षण किया था। दोनों डकैती की वारदातों में समानता को देख पिछले दिनों आईजी क्राइम ऐंड रेलवे बोर्ड ने दिल्ली में बैठक करके संयुक्त रूप से डकैतों की तलाश करने के आदेश दिए। मामले सी जुड़ी सूचना को एक दूसरे के साथ साझा करने के लिए व्हाट्सएप पर जीआरपी- आरपीएफ क्राइम ग्रुप बनाया गया है। तब संयुक्त टीम ने संदिग्ध मिले 11 बदमाशों के फोटो पीड़ितों के पास शिनाख्त करने के लिए भेजे, जिनमें से तीन फोटो पर कुछ यात्रियों ने संदेह जताया। इसके बाद पुलिस टीमों ने सुरागकशी की तो बदमाशों के बारे में पता चला है कि ये उत्तर प्रदेश में हो सकते हैं। इस पर पुलिस की टीमें यहां के लिए रवाना हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश जाने वाली टीमों ने वहां की पुलिस से संपर्क करके चिह्नित बदमाशों के बारे मेें कई अहम जानकारियां जुटाई हैं।
विज्ञापन

कोट्स
सूत्रों से कुछ अहम सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस टीमों को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया है। स्थानीय पुलिस से बदमाशों के बारे में इनपुट लेकर शिकंजा कसने के लिए सहयोग भी मांगा है। जिस तरीके से मिले इनपुट पर काम किया जा रहा है, उससे जल्द ही डकैती में शामिल सभी आरोपी पुलिस के कब्जे में होंगे।
विज्ञापन

डॉ. राजीव कुमार वर्मा, आरपीएफ कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed