फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संशोधित : फोटो सहित.............-Cordination

संशोधित : फोटो सहित.............-Cordination

Mon, 28 Jan 2019 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
संशोधित : फोटो सहित.............-Cordination
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। रविवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी पत्नी आशा हुड्डा के साथ रोहतक पहुंचे और पूर्व पार्षद सूरजमल रोज के ऑफिस में चुनावी कार्यालय खोला। संबोधन के दौरान पूर्व पार्षद सूरजमल रोज ने मंच से कहा हुड्डा साहब, एक बात कहना चाहूंगा। म्हारे युवा नेता फेंकते लंबी-लंबी हैं, लेकिन धरातल पर मिलता कुछ नहीं, चाहे सीताराम से पूछ लें। 40 हुड्डा समर्थक निगम मेयर का टिकट मांग रहे थे। सीताराम बताएंगे फील्ड में कितने मिले। इस पर हुड्डा की बगल में बैठे सीताराम ने इशारा करते हुए मामले को छोड़ने की बात कही। वहीं, अपने संबोधन में हुड्डा ने भी निगम चुनाव में हार पर कुछ नहीं कहा।
2013 में सूरजमल रोज निर्दलीय निगम मेयर चुने गए थे। जबकि 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं मिली। पिछले निगम चुनाव से पहले वे कांग्रेस में आ गए थे। हालांकि अबकी बार निगम चुनाव में नहीं उतरे। मेयर की टिकट न मिलने के बावजूद रोज ने सीताराम सचदेवा के कंधे से कंधा मिलाकर वोट मांगे, लेकिन सीताराम को जीत नहीं दिला सके। अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव है, जिसकी रोज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


ईमानदारी से कहूं, दीपेंद्र जैसा सांसद नहीं मिलेगा : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लोग बेवजह झूठा प्रचार कर रहे हैं। रोहतक में हिंसा के बाद सरकार ने प्रकाश आयोग का गठन किया। कहा गया कि प्रकाश आयोग की रिपोर्ट से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा, लेकिन रिपोर्ट भाजपा ने गायब कर दी। क्योंकि उसमें लिखा था कि जान - माल के नुकसान के लिए प्रदेश सरकार के साथ एसपी ऑफिस से लेकर सीएम हाउस तक जिम्मेदार है। वे हिंसा रोकने में नाकाम रहे। अब वोट लेने के लिए समाज को तोड़ने की बात करते हैं, जबकि हम जोड़ने की। 36 बिरादरी एक होकर भाईचारा बनाओ। अब आपको देखना है कि कैसा सांसद चाहिए। दीपेंद्र आपका बेटा और भाई है। मैं भी सांसद रहा हूं। ईमानदारी से बात करनी चाहिए। 10 साल जब सीएम रहा तो एक भी दिन ऐसा नहीं था, जिस दिन दीपेंद्र हुड्डा ने फोन करके रोहतक के विकास की बात न कही हो। इतना लगनशील सांसद मिलना मुश्किल है। चुनाव की तैयारियां शुरू कर दो। हर बूथ पर 15 से 20 कार्यकर्ता ऐसे चुनो, जो घरों से वोट निकाल कर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed