फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विवाहिता की मौत

विवाहिता की मौत

Mon, 17 Sep 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत
फोटो परिचय
विज्ञापन


हेडिंग : पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालवालों ने की महिला की फांसी लगाकर हत्या, तीन पर केस

-2008 में सांपला की युवती की रोहतक काठमंडी के रोडवेज विभाग में तैनात परिचालक के साथ हुई थी शादी
-विवाहिता ने दो दिन पूर्व अपनी मां को कॉल कर सास द्वारा परेशान करने की बताई थी बात
-परिजनों को दी गई थी विवाहिता के बीमार होने की सूचना, पहुंचे तो मिला शव
-पति के बहादुरगढ़ की एक महिला से थे अवैध संबंध, घर वालों को भी थी इसकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर के काठमंडी में पति के किसी अन्य से अवैध संबंधों के चलते विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मामले की सूचना पाते ही परिजन मौके पर पहुंचे और ससुराल के लोगों के खिलाफ हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायकेवालों का आरोप है कि विवाहिता के पति के बहादुरगढ़ की किसी महिला से अवैध संबंध हैं। इस कारण उसकी हत्या की गई। पिता की शिकायत पर पति समेत तीन पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
मूलरूप से सोनपत के आवली गांव निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि पिछले कई साल से वह सांपला की देव कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने अपनी बेटी अंजू की शादी वर्ष 2008 में काठमंडी निवासी रोडवेज विभाग में कंडक्टर कुणाल के साथ की थी। अंजू के दो बेटे नौ वर्षीय भ्रुव और सात वर्षीय भूपंश है। आरोप है कि अंजू के पति के बहादुरगढ़ की किसी युवती से अवैध संबंध थे। उसके परिवार के सदस्यों को भी अवैध संबंधों के बारे में जानकारी थी। विरोध करने पर आए दिन अंजू की पिटाई की जाती थी। दो दिन पहले ही अंजू ने अपनी मां संतरा देवी के पास कॉल की थी। बताया था कि सास और ससुराल के लोग उसे बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं। बताया कि रविवार सुबह 6 बजे सूचना दी गई कि अंजू की हालत अधिक खराब हो है, वह बीमार है। जल्दी से घर आ जाओ। ससुराल वालों की सूचना पाते ही तुरंत ही मायके वाले मौके पर पहुंचे। यहां बेटी का शव मिला। अंजू के पिता की शिकायत पर पति कुणाल, सास सरिता और ससुर लाजपत के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जनता कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी जरनैल सिंह का कहना है कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

----
भाई दो माह से बहुत ज्यादा परेशान कर रहे पति
अंजू भाई तरुण ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि अंजू ने कॉल कर बताया था कि दो माह से पति और सास काफी परेशान कर रहे हैं। उस पर अलग होने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा है। इस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान है। तरुण ने बताया कि उसने बहन को समझाया था कि कोई बात नहीं सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रेमिका को वैष्णो देवी भी घूमाने ले गया कुणाल
तरुण ने बताया कि उसका जीजा बहन के साथ ही बहादुरगढ़ की अपनी प्रेमिका को करीब एक माह पूर्व ही वैष्णो देवी घूमाने के लिए ले गया था। उस समय भी अंजू के साथ प्रेमिका की नोकझोंक हुई थी। किसी तरह मामला शांत कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed