{"_id":"5ab417ea4f1c1bb9758b6c7e","slug":"161521752042-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस संग अभिभावक से लेकर शिक्षकों ने कराई जमकर नकल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस संग अभिभावक से लेकर शिक्षकों ने कराई जमकर नकल
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
‘मैथ म्ह बालक पास कराणा है चाहे किम्मै करणा पड़ै’
- पुलिस संग अभिभावक से लेकर शिक्षकों ने कराई जमकर नकल, लाखनमाजरा के स्कूल की परीक्षा रद्द
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी गणित की परीक्षा में भी नकल पर लगाम लगाने में नाकाम रहा। पुलिस संग मिल कर अभिभावकों व शिक्षकों ने अपने परीक्षार्थी को पास कराने के लिए जमकर नकल कराई। परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे लोगों को प्रश्नपत्र हल कर उसे अंदर तक पहुंचाना सबसे बड़ा था। हर किसी की जुबान पर बस एक पंक्ति थी कि ‘मैथ म्ह बालक पास कराणा है चाहे किम्मै करणा पड़ै’। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह की फ्लाइंग की छापामारी के दौरान गांव लाखनमाजरा के राजकीय स्कूल में दसवीं के मैथ के पेपर में बाहरी हस्तक्षेपों को देखते हुए परीक्षा को रद्द किया गया है वहीं महम में एक परीक्षा केंद्र बदला गया है।
गणित और हिंदी विषय में नकल करने की परिकल्पना करना भले ही असहज हो, लेकिन वीरवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गणित की परीक्षा में यही देखने को मिला। 18 फ्लाइंग दस्तों ने 84 सेंटरों की जांच की इसमें से महज 11 विद्यार्थियों को ही नकल करते पकड़ा गया। वीरवार को बीईओ ने चार सेंटर पर पांच, चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने दो और अन्य टीमों ने एक-एक व 12 टीमों को तो कोई नकल करता व नकल के साथ विद्यार्थी ही नहीं मिला। जबकि परीक्षा केंद्रों की हालत बद से बदतर थी। परीक्षा केंद्र के बाहर प्रश्न पत्र हल किया जा रहा था और युवक पर्चियां आसानी से पहुंचा रहे थे। इन्हें रोकने के लिए खड़ी पुलिस कुछ न कर उनका सहयोग कर रही थी।
नकल कराने वालों को रोकने की जगह किया सचेत, अरे ध्यान से प्रेस वाले फोटो ले रहे हैं
काठमंडी स्थित भारती कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अंदर की चहारदीवारी से विद्यार्थी बाहर से नकल सामग्री ले रहे थे। हैरानी तो इस बात की थी कि यह सब पुलिस के सामने हो रहा था। नकल देने वालों को भागने की बजाए बताया जा रहा था कि प्रेस वाले फोटो ले रहे हैं। वहीं क्लास रूम के बाहर ही एक आदमी मोबाइल हाथ में लेकर परीक्षार्थियों से बात कर रहा था। बचाव के लिए युवक ने सिर पर हेल्मेट भी पहना हुआ था। वहीं एक कमरे की स्थिति तो यह रही कि आगे शिक्षिका आराम फरमा रही थी और पीछे विद्यार्थी आराम से नकल कर रहे थे। वहीं गांधी कैंप के वरिष्ठ कन्या विद्यालय में भी नकल फेंकने वाले स्कूल की दीवार फांद कर आसानी से नकल पहुंचा रहे थे। यही स्थिति अधिकतर परीक्षा केंद्र के बाहर देखने को मिली।
विज्ञापन
पची बनाकर छात्राओं के पास फेंके मोबाइल नंबर, फिर कसे तंज, रोका तो की परिजनों से मारपीट
महम (ब्यूरो)। कस्बे के गांव खरकड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर कुछ युवाओं ने जमकर उत्पात मचाया। सामाजिक विज्ञान के पेपर में नकल डालने आए युवाओं ने पेपर दे रही छात्राआें को पहले पर्ची में मोबाइल नंबर लिखकर फेंके। बाद में उनका घर जाते समय रास्ता रोककर अभद्र तंज कसे और जब छात्राओं के परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ जमकर मारपीट की गई। डरी सहमी छात्राओं ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया, लेकिन बाद में पंचायती स्तर पर मामला सुलझा लिया गया।
जांच के लिए पहुंचे बोर्ड चेयरमैन
परीक्षा देने आई छात्राआें ने प्रशासनिक अधिकारियों को परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा देने या परीक्षा केंद्र बदलने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश कुमार ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों दी तो मामला बोर्ड चेयरमैन तक पहुंचा और बाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने भी परीक्षा केंद्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हाेंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना, खरकड़ा और महम के राकवमावि तथा रावमावि के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
महम में परीक्षा केंद्र बदला
सूत्रों की मानें तो कस्बे के सैमाण चुंगी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा पर मिली अनियमितताओं को देखते हुए परीक्षा केंद्र बदला गया है। हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हो सकी है। चेयरमैन ने आश्वासन देते हुए कहा है कि परीक्षा केंद्रों के बाहर जमा होने वाली भीड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। अगर कोई नकल करवाता पकड़ा गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।