फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गड्डी से ठगी : आगे-पीछे दो हजार के नोट लगा, अंदर कागज भरकर ठगने वाला काबू

गड्डी से ठगी : आगे-पीछे दो हजार के नोट लगा, अंदर कागज भरकर ठगने वाला काबू

Sat, 29 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
गड्डी से ठगी : आगे-पीछे दो हजार के नोट लगा, अंदर कागज भरकर ठगने वाला काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी
शहर के नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में ठगी की साजिश रचते दिल्ली निवासी युवक आकाश को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। ठगी करने वाले शातिर नोटों की गड्डी में आगे और पीछे दो-दो हजार के नोट लगा देते थे और बीच में नोटनुमा कागज भर देते थे। इसके बाद उनका निशाना महिलाएं होती थीं जिसमें योजना के तहत महिलाओं को बैंक में पैसे जमा न होने का हवाला देते हुए उन्हें ये गड्डी थमाकर बदले में 20-50 हजार के गहने लेने होते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्त में आया युवक दिहाड़ी मजदूरी करता था और शुक्रवार को ही दिल्ली से एक साथी के साथ यहां आया था।
पकड़े गए ठग ने बताया कि वह तो महज मोहरा है। एक दिन के उन्हें 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके बदले उन्हें दो नकली गड्डी देकर गहने लेने होते थे। आरोपी ने बताया कि गुजरात सहित अन्य राज्यों के युवक इस ठगी के धंधे में लगे हैं। भाड़ावास पुलिस ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जांच के बाद इनके मुख्य सरगना तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


यूं बनाते थे शिकार
जानकारी मुताबिक गिरफ्तार युवक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी आकाश शुक्रवार को ही दिल्ली से साथी के साथ रेवाड़ी पहुंचा था। पकड़े गए आरोपी के पास से कागजों की दो गड्डी भी बरामद हुई है। दोनों गड्डियों के ऊपर एवं नीचे दो-दो हजार के नोट लगे थे। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि गिरोह के सरगना की ओर से सुबह के समय दो हजार रुपये की नकली गड्डी एक व्यक्ति को थमा दी जाती है। गड्डी के ऊपर-नीचे दो-दो हजार रुपये के नोट लगे होते हैं। ये ठग कॉलोनियों में महिलाओं के पास जाते और बैंक में पैसा जमा नहीं होने की बात कहकर एक लाख रुपये की गड्डी के बदले कुछ सोने के आभूषण लेने की बात कहकर महिलाओं को ठगने का काम करते थे। एक लाख रुपये नकली नोट की गड्डी के नाम पर ठग महिलाओं से 20 से 50 हजार तक के गहने ठगने में कामयाब हो जाते थे। पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा होने के उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed