फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शराब ठेके को हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल

शराब ठेके को हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल

Wed, 19 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शराब ठेके को हटाने के लिए महिलाओं ने शुरू की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कोसली के नठेडा रोड पर शराब ठेके को हटाने के लिए चल रहा आंदोलन बुधवार देर शाम अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। धरना स्थल पर बैठी महिलाओं ने भूख हड़ताल करने की घोषणा की। शराबबंदी संघर्ष समिति के संयोजक अनिल आर्य पाल्हावास ने बताया कि ग्रामीणों एवं संघर्ष समिति के बीच धरने के साथ क्रमिक अनशन पर सहमति बनी थी। बुधवार देर शाम महिलाएं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने पर अड़ गई। ग्रामीणों एवं संघर्ष समिति के बीच हुई बैठक में महिलाओं के अनशन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही धरने पर बैठी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। महिलाओं एवं ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed