फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रिटायर्ड एसआई पर गोली चलाने और बिजली निगम कर्मियों से लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे

रिटायर्ड एसआई पर गोली चलाने और बिजली निगम कर्मियों से लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे

Mon, 24 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एसआई पर गोली चलाने और बिजली निगम कर्मियों से लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचे
रोहतक। सुनारिया गांव के खेतों में रविवार तड़के चार बजे सीआईए-1 और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिसक र्मियों की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से गिरोह का सरगना पंकज घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के पास से पिस्तौल व कारतूस बरामद किए। दोनों बदमाशों ने ही 19 जून को रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हुकुमचंद को गोली मारी थी। इसके अलावा पूछताछ में 31 मई को बिजली विभाग के कर्मचारियों से लूट की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने रविवार को मीडिया को बताया कि रविवार तड़के सीआईए-1 टीम को सुनारिया रोड स्थित ट्यूबवेल के कोठरे में कुछ बदमाशों के शरण लेने की सूचना मिली। इसके बाद स.उप.नि. राजेश कुमार, मंजीत सिंह, विनोद दलाल, मुख्य सिपाही विकास सांगवान के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर कोठरे की घेराबंदी कर ली। इसके बाद बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन बदमाशों ने गोली चला दी और भागने का प्रयास किया। इसके बाद मुख्य सिपाही विकास सांगवान ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। जबकि स.उप.नि. विनोद दलाल ने दूसरे बदमाश को काबू किया। घायल बदमाश की पहचान पंकज पुत्र कपूर सिंह निवासी नया पड़ाव मोहल्ला, जबकि उसके साथी की पहचान मोहित उर्फ शूटर पुत्र राजमल निवासी चुलियाना रोहतक के रूप में हुई। पंकज को पीजीआई में भर्ती कराया गया। शिवाजी कॉलोनी थाने पर दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पंकज ही गिरोह का सरगना है। एएसपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि सीआईए 1 के सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार दलाल, अमित कुमार, राजेश कुमार, मंजीत सिंह, मुख्य सिपाही विकास सांगवान, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, मुख्य सिपाही विश्वजीत, सिपाही हरपाल को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जेल भिजवाने की रंजिश में मारी थी रिटायर्ड एसआई को गोली
सीआईए-1 की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार साल पूर्व रिटायर्ड एसआई हुकुम चंद ने पंकज को जेल भिजवाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, बाद में समझौता होने पर वह बरी हो गया था। इसी रंजिश में 19 जून को सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को गोली मारी थी। वर्तमान में चोरी और लूट के मामले में जमानत पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस हिस्ट्री
पंकज पर पहले भी दर्ज हैं कई केस
पंकज की उम्र 36 साल है और वह 10वीं पास है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती, लड़ाई-झगड़े सहित डेढ़ दर्जन केस झज्जर, बहादुरगढ़, जींद, सांपला, गुरुग्राम, रोहतक आदि में दर्ज हैं। आरोपी भगौड़ा घोषित किया हुआ है। पंकज से एक पिस्तौल, तीन कारतूस बरामद हुए।
मोहित पहले चाय बेचता था
कार्यवाहक एसपी डा. अंशु सिंगला बताया कि आरोपी मोहित की उम्र 21 वर्ष है, वह नौंवी तक पढ़ा है। आरोपी पहले रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था। वर्तमान में फ ोटोस्टेट की दुकान पर काम कर रहा था। आरोपी के खिलाफ लड़ाई-झगड़े का एक मामला थाना शिवाजी कॉलोनी में दर्ज है। मोहित के पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं।


इन वारदात स्वीकार कीं
-अप्रैल 2019 में पंकज, मोहित ने साथियों के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन रोहतक के क्वार्टर के पास से 70 हजार की लूट की
-25 मई 2019 को पंकज, मोहित व अन्य ने रोहतक के डेयरी मोहल्ले में कालू नाम के युवक पर गोली चलाई थी।
-31 मई 2019 को पंकज, मोहित व अन्य साथियों ने मिलकर पुरानी आईटीआई के पास बिजली बोर्ड के कर्मचारी से करीब साढ़े चार लाख रुपये व लैपटॉप पिस्तौल के बल पर लूटे।
-1 जून को आरोपी पंकज व मोहित ने दिल्ली बाईपास रोहतक के पास से बाइक चोरी की।
-19 जून 2019 को पंकज व मोहित ने पड़ाव मोहल्ला पीपल वाली गली में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर हुकुम चंद पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed