फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल

Sat, 22 Jun 2019 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह व सीएम मनोहर लाल
रोहतक। योग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसे पीएम मोदी ने विश्व में देश का राजदूत बना दिया है। योग मन, आत्मा और शरीर को जोड़ता है। साथ ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाता है। आज 200 देशों में एक साथ करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। यह कहना है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का। वे शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक स्थित पशु मेला ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय योग समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

शाह ने कहा कि अतीत में लंबे समय से देश गुलाम रहा, जिस कारण योग आम जन से हटकर ऋषि-मुनियों तक सीमित हो गया। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने योग अभ्यास को जन-जन की जीवन शैली का हिस्सा बनाकर इस प्राचीन विधा को पुनर्जीवित किया। आज योग ने लोगों के स्वास्थ्य का कायाकल्प कर दिया है। मोदी ने 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 देशों का समर्थन हासिल कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत करवाई और आज 21 जून को विश्व के 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। पीएम ने भारत को दोबारा वैश्विक गुरु बनाने की दिशा में कार्य किया है। अमित शाह ने कहा कि बाबा रामदेव ने ही योग को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया और देश के छोटे-बड़े शहरों में सुबह साढ़े चार बजे लाखों लोगों को योगासन से जोड़ा। हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ाने के लिए अच्छे कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed