{"_id":"5d0d48af8ebc3e7f172f9dac","slug":"156115164820-rohtak-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह और सीएम के जाने के बाद चटाई लूट योग, डैमेज कंट्रोल के लिए प्रशासन की सफाई-लोगों के ही मंगवाई थी मैट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमित शाह और सीएम के जाने के बाद चटाई लूट योग, डैमेज कंट्रोल के लिए प्रशासन की सफाई-लोगों के ही मंगवाई थी मैट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पशु मेला मैदान में हुए राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जाने के बाद लोगों ने चटाई घर ले जाने के लिए लूट मचा दी। एक-दूसरे से मैट के लिए छीनाझपटी भी की। लोग एक नहीं दो से तीन मैट ले गए। जिसके हाथ जितनी मैट आई, उठाई और चलते बने। चटाई लूट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। हालांकि, देश भर में रोहतक में चटाई लूट की खबर आते ही प्रशासन ने डैमेज कंट्रोल के लिए सफाई दी। कहा कि मैट लोगों के लिए ही मंगवाई गई थी।
गोहाना रोड स्थित पशु मेला मैदान में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम था। सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ कार्यक्रम आठ बजे तक चला। इसमें मुख्य रूप में देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व सांसद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही गृहमंत्री और मुख्यमंत्री वहां से निकले। साधकों की निगाह सीधे चटाई पर गई। लोग जिस मैट पर योग कर रहे थे, उसी को उठा लिया। देखते ही देखते पंडाल में चटाई की लूट मच गई। जिसके हाथ जितनी लगी वह लेकर चल दिया। खाली हाथ जा रहे लोग समारोह स्थल पर बने मंच की ओर लौटे। यहां गत्ते के डिब्बों में रखी चाइनीज मैट के लिए आपस में ही भिड़ गए। एक-दूसरे के हाथों से मैट छीनकर भागने लगे।
देश भर में बना चर्चा का विषय
सुबह जैसे ही चटाई लूट की खबर न्यूज चैनलों ने टेलीकास्ट की। इसके बाद रोहतक में चटाई लूट की खबर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। प्रशासन ने इस डैमेज कंट्रोल की पूर्ति करने के लिए कहा कि ये मैट साधकों के लिए ही मंगाई गई थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने मंगवाई थी 10 हजार मैट
योग समारोह के लिए जिला प्रशासन ने 10 हजार मैट मंगवाई थी। हालांकि, समारोह स्थल पर 25 हजार लोगों के बैठने व 30 हजार लोगों के रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की गई थी। इनमें से करीब 500 मैट वीपीआई लोगों के लिए थी। यह खास फोम वाली बड़ी मैट थी। इसकी खरीद की जिम्मेदारी खेल विभाग को दी गई थी। आम लोगों के लिए सामान्य मैट थी। ये रबर की रंगबिरंगी चाइनीज मैट थी।
टी-शर्ट के लिए भी रही मारामारी
प्रशासन ने योग समारोह में शामिल होने वालों को टीशर्ट भी वितरित की। इसके लिए भी वहां मारामारी के हालात बने रहे। लोगों ने मैट के लिए ही छीन झपटी नहीं की, टीशर्ट के लिए दो से तीन बार लाइन में खड़े नजर आए। इस कारण अनेक लोगों को टीशर्ट नहीं मिल पाई।
------------
प्रदेश स्तरीय योग शिविर में बिछाए गए मैट योग साधकों के लिए ही थे। सभी योग साधक ये मैट अपने साथ यादगार के तौर पर घर ले गए। जिला प्रशासन ने किसी भी साधक को मैट ले जाने से मना नहीं किया।
-आरएस वर्मा, डीसी