{"_id":"5cfad0ddbdec220755419d81","slug":"155994133413-rohtak-news179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी एजेंट को लूटने को मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएनबी एजेंट को लूटने को मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। पुलिस की अपराध शाखा-2 ने पीएनबी ग्राहक सेवा केन्द्र से पिस्तौल की नोक पर लूट करने के आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
वीरवार को शिवाजी कॉलोनी में स्थित पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र से पिस्तौल की नोक पर तीन नकाबपोश 1.70 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने तुरंत प्रभाव से वारदात में शामिल आरोपियों को काबू करने के लिए अपराध शाखा-2 को सख्त निर्देश देकर कई टीमों का गठन कर दिया था। अपराध शाखा टीम ने उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए वारदात के मुख्य आरोपी को आउटर बाईपास बोहर से काबू कर लिया है। आरोपी विनोद उर्फ भोझा निवासी छान्या जिला हिसार का रहने वाला है और रोहतक में ही करीब छह महीने से प्राइवेट नौकरी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्मेमाल पिस्तौल, कारतूस व एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि काबू किये गये आरोपी ने ग्राहक सेवा केन्द्र पर पिस्तौल तान दी थी। अन्य साथी केन्द्र से रुपये लेकर फरार हो गये थे। पुलिस ने पीएनबी शाखा कर्मी संजय की शिकायत पर थाना शिवाजी कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
नौ साल पहले गांव के ही एक युवक की हत्या भी की थी आरोपी ने
पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के मुख्य आरोपी ने पुरानी रंजिश के कारण नौ साल पहले अपने चाचा के लड़के के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना बरवाला जिला हिसार में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी हत्या के मुकदमे में ही हाईकोर्ट से बेल पर आया हुआ है। आरोपी ने 6 महीने पहले भी हिसार से बाइक छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। प्रभारी ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लिया जायेगा।