फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो कारों की भिड़ंत में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की गेस्ट फैकल्टी समेत चार की मौत

दो कारों की भिड़ंत में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की गेस्ट फैकल्टी समेत चार की मौत

Sun, 02 Jun 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो कारों की भिड़ंत में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की गेस्ट फैकल्टी समेत चार की मौत
रेवाड़ी /खोल। रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ रोड पर स्थित गांव भठेड़ा के पास शनिवार सुबह दस बजे दो कारों की आमने-सामने से हुई भीषण भिड़ंत में सेंट्रल यूनिवर्सिटी की गेस्ट फैकल्टी पूनम समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में पूनम के पति सेंट्रल यूनिवर्सिटी के डीन प्रोफेसर अजय बंसल, उनके बेटे समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना के एक घंटे बाद न पुलिस मौके पर पहुंची और न ही एंबुलेंस।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के ब्यावर निवासी अजय बंसल सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन हैं। प्रोफेसर अजय बंसल शनिवार को अपनी पत्नी यूनिवर्सिटी की गेस्ट फैकल्टी पूनम बंसल, बेटे दिवेश, रिश्तेदार पिंकी, ईशा, जयपुर निवासी अपूर्वा और मयंक के साथ क्रेटा कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की ओर आ रहे थे। यहां रेलवे स्टेशन से उनको जयपुर के लिए ट्रेन पकड़नी थी। रेवाड़ी से करीब दस किलोमीटर दूर भठेड़ा गांव के पांस पहुंचते ही रेवाड़ी की ओर से आ रही स्विफ्ट कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के आगे के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर ट्रॉमा पहुंचाया। स्विफ्ट कार में शहर के सेक्टर चार निवासी करीब 60 उमेश, उसकी पत्नी सुदेश, पींकी, आशा और ऊषा सवार थे। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने ब्यावर निवासी सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के प्रोफेसर अजय बंसल की पत्नी पूनम बंसल और दूसरी कार में सवार शहर के सेक्टर चार निवासी उमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशा देवी और ऊषा देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दिल्ली निवासी राजेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर से सेक्टर चार निवासी उमेश अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ गांव सेहलंग जा रहा था। इन लोगों को सेहलंग में किसी परिचित के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शिरकत करनी थी।
विज्ञापन


मोड़ के कारण नहीं हो सका नियंत्रण
महेंद्रगढ़ रोड पर जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां हलका सा मोड है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में यह नजर आ रहा है कि मोड़ पर गाड़ियों की स्पीड नियंत्रण न हो पाने के कारण यह हादसा हुआ। इस रोड पर सीहा मोड़, बुडौली के समीप कई बड़े हादसे हो चुके है। यहां रोड में घुमाव के कारण ही हादसे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक टीम रही मुस्तैद
हादसे की सूचना मिलते ही ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों को टीम को अलर्ट कर दिया गया। घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचते ही चिकित्सकों ने तत्काल उपचार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed