{"_id":"5ceaf094bdec22075060925b","slug":"15589009342-rohtak-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक व क्लीनर को मोदी की जीत का नशीला लड्डू खिलाकर साबुन से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चालक व क्लीनर को मोदी की जीत का नशीला लड्डू खिलाकर साबुन से भरा ट्रक लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/सांपला। सांपला क्षेत्र के हसनगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत का नशीला लड्डू खिलाकर दो बदमाशों ने 23-24 मई को ट्रक चालक व क्लीनर अपहरण कर लिया। इसके बाद साबुन से भरे ट्रक को लूट दोनों को यूपी के बागपत में फेंक बदमाश फरार हो गए। होश आने पर दोनों ने सांपला पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यूपी के बरेली जिले के दरतापुर के रहने वाले लालता प्रसाद ने बताया कि उसके ट्रक को बिलासपुर का रहने वाला लखविंद्र सिंह चलाता है। बताया कि 22 मई को लखविंद्र सितारगंज से करीब 20 लाख कीमत की साबुन भरकर सांपला के हसनगढ़ के लिए रवाना किया था। चालक के साथ क्लीनर राजू भी था। 23 मई की शाम को वह हसनगढ़ पहुंच गए। जहां पर गोदाम के गेट पर ट्रक को खड़ा कर दिया। बताया कि इसी बीच दो युवक पहुंचे और पीएम नरेंद्र मोदी की जीत की खुशी में लड्डू खिला दिया। इसके बाद वे दोनों बेहोश हो गए। बाद में बदमाश उन्हें यूपी के बागपत में फेंक फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामले से अवगत कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
बागपत पुलिस ने केस दर्ज करना तक नहीं समझा मुनासिब
ट्रक मालिक का आरोप है कि वारदात के बाद ही चालक ने मामले की शिकायत बागपत की निवाड़ा पुलिस चौकी पर की थी मगर पुलिस ने केस दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। इसके बाद सांपला थाने पर पहुंचकर ही मामला दर्ज कराया गया।