फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार दो महिला घायल, एक की हालत नाजुक

ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार दो महिला घायल, एक की हालत नाजुक

Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार दो महिला घायल, एक की हालत नाजुक
ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार दो महिलाएं घायल
विज्ञापन

14 एमचएएम 10 : ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त बुग्गी
महम। गोहाना-महम स्टेट हाइवे पर निंदाना बाइपास पर ट्रक की टक्कर से बुग्गी में सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला की हालत गंभीर है। उसे पीजीआई रोहतक में दाखिल कराया गया।

गांव निंदानावासी रोशनी पत्नी रामेश्वर शनिवार सुबह अपनी खच्चर-बुग्गी पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। साथ ही बैल बुग्गी लेकर मुकेश पत्नी मनोज कुमार भी एक अन्य महिला के साथ पशु चारा लेने जा रही थी। दोनों बुग्गियों में सवार महिलाएं गोहाना-महम रोड के गांव से गुजरने वाले बाइपास से खेत जा रही थीं। अचानक तेज गति में आते हुए एक ट्रक चालक ने पहले खच्चर बुग्गी, बैल बुग्गी और फिर एक पिकअप को टक्कर मार दी। खच्चर-बुग्गी में सवार रोशनी रोड पर जा गिरी और उसके सिर में गहरी चोट आई। बैल-बुग्गी सवार मुकेश व एक अन्य महिला को भी हल्की चोटें आईं। परिजन मौके पर पहुंचे घायलों को पीजीआई रोहतक ले गए। रोशनी की हालत गंभीर है। मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने ट्रक व अन्य वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed