{"_id":"5b4a5e664f1c1b36748b4c90","slug":"151531600486-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारी
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्हारे घर क्यूं आया कहकर देवर ने बैंक मैनेजर को तीन और भाभी को एक गोली मारी
-इंद्र प्रस्थ कॉलोनी में मर्चेंट नेवी कर्मी के कहने पर उसकी पत्नी को 40 हजार रुपये देने गया था बैंक मैनेजर
-घायलों को पीजीआई में कराया गया भर्ती, दोनों की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मर्चेंट नेवी कर्मी के भाई ने अपनी भाभी और उसे 40 हजार रुपये देने आए एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को गोली मार दी। मर्चेंट नेवी कर्मी के घर पर चार वर्ष पहले बैंक मैनेजर किराए पर रहता था। बैंक मैनेजर के पेट में तीन और भाभी के हाथ में एक गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बैंक मैनेजर की हालात नाजुक बताई जा रही है। बैंक मैनेजर ने बताया कि मर्चेंट नेवी कर्मी के भाई ने उसको कहा, म्हारे घर क्यूं आया और एक के बाद एक तीन गोली मार दी।
नारनौल के कैलाशनगर निवासी राजेंद्र सिंह रोहतक की राजेंद्र नगर कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि वह पहले इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी संजय के घर पर किराएदार थे। शनिवार क ी रात 10 बजे संजय का फोन उनके पास आया और कहा कि उनके घर पर फर्नीचर का काम चल रहा है, वह उनकी पत्नी संतोष को 40 हजार रुपये दे आए। जल्द ही रकम वापस लौटा देंगे। वह कार में सवार होकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पहुंचे और संतोष को चालीस हजार रुपये दे दिए। बैंक मैनेजर ने बताया कि वह रुपये देकर जैसे ही घर से बाहर निकला तो उसकी गाड़ी के पास संतोष का देवर दीपक खड़ा था। उसने कहा कि म्हारे घर क्यूं आया और उसपर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर संतोष भी घर से बाहर निकाल आई। इसी बीच दीपक ने संतोष पर भी फायर कर दिया और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और दीपक के पीछे भागे, लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। इसके बाद दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस भी पीजीआई पहुंची। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बैंक मैनेजर राजेंद्र सिंह ने दीपक के साथ किसी रंजिश से इनकार किया है, उसका कहना है कि वह पहली बार दीपक से मिला था। गोली मारने के वक्त दीपक के नशे में धुत्त होने की बात भी सामने आ रही है।
बोली पुलिस
बैंक मैनेजर और मर्चेंट नेवी कर्मी की पत्नी को गोली मारने के मामले की जांच की जा रही है। महिला के देवर पर ही गोली मारने का आरोप है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-प्रवीण कुमार, एसएचओ, अर्बन स्टेट
---
देरी से पहुंची पुलिस, अधिकारियों को भी सूचना नहीं
रोहतक। लोगों का आरोप है कि मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दे दी थी मगर पुलिस मौके पर न पहुंचकर क रीब पौन घंटे बाद पीजीआई पहुंची, यहां कि आलाधिकारियों को भी मामले की सूचना नहीं दी गई।