फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गवाही देने से मना न करने पर डेयरी संचालक को मारी गोली, दो पर मुकदमा

गवाही देने से मना न करने पर डेयरी संचालक को मारी गोली, दो पर मुकदमा

Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गवाही देने से मना न करने पर डेयरी संचालक को मारी गोली, दो  पर मुकदमा
फोटो परिचय एमए-1 : पीजीआई में भर्ती घायल रविंद्र।
विज्ञापन

----
गवाही देने से रोका, नहीं माना तो डेयरी संचालक को मारी गोली, दो पर मुकदमा
बालंद गांव की घटना, एक साल पूर्व हुई मारपीट में फैसले का दबाव बना रहे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
बालंद गांव में शनिवार को मारपीट के एक मामले में गवाही देने से मना न करने से क्षुब्ध आरोपियों ने डेयरी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने पर केस दर्ज किया गया है।
बालंद गांव निवासी रविंद्र पुत्र जयभगवान ने शिवाजी कॉलोनी थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि वह वर्तमान में रोहतक में हिसार बाईपास पर रह रहा है। गांव में भैंस की डेयरी चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। एक साल पूर्व वह ढाबा चलाया करता था। उस समय गांव के ही नवीन, मंदीप आदि ने शराब पीने से मना करने पर उसके साथ मारपीट कर दी थी। तीन के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। मामला अभी भी कोर्ट में विचारधीन है।
विज्ञापन

बताया कि शनिवार की सुबह 3:20 बजे वह डेयरी पर पानी भर रहा था। इसी बीच नवीन, मंदीप पहुंचे और कहा कि हमारे खिलाफ कोर्ट में गवाही नहीं देना। मगर उसने आरोपियों की बात मानने से इनकार कर दिया। आरोप है जिस पर आरोपी नवीन ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उसकी कमर में लगी। मामले की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी गांव में पहुंच गई थी। शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फिर से कर सकते हैं हमला
रविंद्र ने कहा कि आरोपी फिर से उस पर या फिर उसके परिवार के सदस्यों पर हमला करा सकते हैं। पिछले कई दिन से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस से भी उसने मामले की शिकायत की थी। मगर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed