{"_id":"5a68fb194f1c1b82268b6306","slug":"151516829465-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सल प्रिसिजन स्क्रू के मैनेजर ने पिता और जीजा के साथ मिलकर कंपनी में किया 14 करोड़ का गबन
-कंपनी के जीएम फाइनेंस की शिकायत पर थाना सांपला में मैनेजर समेत उसके पिता और जीजा पर केस दर्ज
-पुलिस ने आरोपी मैनेजर को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खरावड़ स्थित मैसर्स यूनिवर्सल प्रिसिजन स्क्रू के एकाउंट मैनेजर ने अपने पिता, जीजा, मां और पत्नी के साथ मिलकर वेंडरों के नाम पर फर्जी बैंक एकाउंट खोलकर 14 करोड़ रुपये का गबन कर दिया। कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रकम फर्जी नाम से खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर की गई और फिर इस राशि को निकाल लिया गया। गबन का पता चलने पर कंपनी के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। कंपनी के जीएम फाइनेंस की शिकायत पर एकाउंटमैनेजर, उसके जीजा और मास्टर कैपिटल पंचकूला समेत छह पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एकाउंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कंपनी के जीएम फाइनेंस राजेश जैन ने खरावड़ पुलिस चौकी पर शिकायत दी कि फ र्म में हिसार निवासी तरुण कुमार बतौर एकाउंट मैनेजर वर्ष 2015 से कार्यरत है। उसे फर्म के वेंडरों को किए जाने वाले भुगतान की जिम्मेदारी दी गई थी। बिना तरुण के वेंडरों को भुगतान नहीं हो सकता है। कंपनी वेंडरों को बैंक में आरटीजीएस के जरिए भुगतान करती है। तरुण ने अपने पिता श्याम लाल, जीजा राहुल व मास्टर कैपिटल पंचकूला से मिलीभगत करके वेंडरों के नाम फर्जी एकाउंट खोले। इन वेंडरों को होने वाली पेमेंट उनके सही खातों में जमा करने के बजाए फर्जी नाम से खोले गए खातों में डाली गई। जिसके बाद एकाउंट मैनेजर ने इन फर्जी खातों से सारी रकम आसानी से निकल ली। कंपनी के खातों की जांच करने पर पता चला कि फर्जी एकाउंट में रकम जमा कर 14 करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं।
जीएम की शिकायत पर तरुण के साथ ही उसके जीजा राहुल धींगरा, मास्टर कैपिटल के कर्मचारी शमशेर, पिता श्याम लाल, मां राधा रानी, पत्नी हिना व बहन रेखा के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत, साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी तरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
----
कंपनी के जीएम की शिकायत पर कंपनी के मैनेजर समेत छह पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मैनेजर तरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी खरावड़
---
केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-कुलबीर सिंह, एसएचओ, सांपला
---
23 अगस्त से कंपनी में आना ही छोड़ दिया था
संापला थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कंपनी के जीएम ने कहा कि एकाउंट डिपार्टमेंट से पता चला है कि आरोपी तरुण ने 23 अगस्त से कंपनी में आना ही छोड़ दिया था। यही नहीं वह कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की भी काल रिसीव नहीं कर रहा था इसके बाद ही कंपनी के पदाधिकारियों को मैनेजर पर शक हुआ था।
---
सभी में बराबर बांटी जानी थी रकम
दर्ज कराई रिपोर्ट में राजेश जैन ने कहा कि मैनेजर तरुण को बुलाकर उससे 27 अगस्त को पूछताछ की गई। उसने बताया कि मास्टर कैपिटल के मालिक, कर्मचारी शमसेर, श्याम पंचकूला, जीजा राहुल ढींगरा, पिता श्याम लाल, मां राधा रानी, पत्नी हीना और बहन रेखा ने कंपनी में गबन की योजना बनाई थी। तय किया गया था कि रुपये सभी में बराबर बराबर बांटे जायेंगे। गबन करने के बाद आरोपी कहीं बाहर भागने की फिराक में थे।
--
अमीर बनने की चाह में किया गबन
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि तरुण जल्द ही अमीर बनने का सपना देख रहा था। इसी कारण उसने अपने जीजा व अन्य के साथ मिलकर कंपनी में गबन किया। वह अन्य भी कई फर्जी एकाउंट खोलने की तैयारी में था। मगर इससे पूर्व ही उसे कंपनी के पदाधिकारियों को गबन के बारे में जानकारी हो गई।