फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जूस की दुकान पर छापेमारी

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जूस की दुकान पर छापेमारी

Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जूस की दुकान पर छापेमारी
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर जूस की दुकान पर छापेमारी
विज्ञापन

- सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस पहुंची, आधा घंटा की छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कोर्ट के पास एसबीआई बैंक के नजदीक एक जूस की दुकान पर छापेमारी की। यहां पुलिस को संदिग्ध गतिविधियोें की सूचना मिली थी। पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर करीब आधा घंटे तक छानबीन की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डीएलएफ कॉलोनी रोड स्थित एक जूस की दुकान में संचालक द्वारा संदिग्ध गतिविधियां करवाई जा रही हैं। दुकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में कुछ युगल संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इस पर उच्च अधिकारियों से सलाह मशविरा करके सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार और महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा टीम के सहित दुकान पर पहुुंचीं। पुलिस की टीम दुकान के ऊपरी हिस्से में पहुंची। यहां पर कुछ युवक-युवती बैठे थे। पुलिस ने सभी से पूछताछ की। इसके बाद मामले में संचालक से बातचीत की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों का रिकॉर्ड नहीं मिला। संचालक ने बताया कि नीचे जगह कम होने के कारण ऊपरी हिस्से में ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि कई दिन से शिकायत आ रही थी। इस कारण छापेमारी करके जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed