फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में बुआ-भतीजे की मौत-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महम/हिसार
राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। जिससे अधेड़ महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार यात्री रोहतक के गांव सुनारिया से शोक सभा में शामिल होकर वापस जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को राहगीरों की सहायता से सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अन्य सात की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। ऑटो को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हांसी के प्रेम नगर वासी परिवार ऑटो में सवार होकर रोहतक के गांव सुनारिया में शोक सभा में शामिल होने के बाद अपने गांव जा रहे थे। जब वे बहलबा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो मे सवार हांसी के प्रेम नगर में रहे रहे राजौंद के गांव संतोख निवासी महिला सीलेंद्रोे और उसके तीन वर्षीय भतीजे केशव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शीला देवी, कमलेश, सतपाल, सुरेश, जमना और बबली और ऑटो चालक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। महिला और बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीछे से टक्कर मारने वाले वाहन की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। टक्कर लगने के बाद ऑटो ने कई पलटी खाई। ऑटो में सवार सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे लोग जल्दी ही मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन तब तक आरोपी वाहन चालक फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
उमेद सिंह, थाना प्रभारी, महम

टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं लग पाया सुराग
राजौंद (कैथल) के गांव संतोख निवासी थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed