फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रक की टक्कर ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत

ट्रक की टक्कर ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत

Tue, 13 Jun 2017 06:23 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर ने स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत
ट्रक की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नेशनल हाईवे 73 (अंबाला-जगाधरी मार्ग) पर रक्षक विहार नाके के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। फौजी अंबाला के बराड़ा का रहने वाला था और बस स्टैंड जगाधरी के नजदीक स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन अपने भाई से मिलने के लिए आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
अंबाला के बराड़ा निवासी कुलदीप सिंह (63) भारतीय सेना में कार्यरत थे। कुछ साल पहले वे फौज से रिटायर्ड हुआ था। मंगलवार सुबह कुलदीप सिंह जगाधरी बस स्टैंड के नजदीक स्थिति निजी अस्पताल में उपचाराधीन अपने भाई से मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान जब वह स्कूटी पर सवार होकर अंबाला जगाधरी नेशनल हाईवे 73 पर जगाधरी के रक्षक विहार नाके पर पहुंचा तो तेज गति से आ ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जगाधरी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि कर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पंजाब के होशियारपुर जिले के गढशंकर निवासी बलवंत सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर में युवक घायल, पीजीआई रेफर
उधर, बीकेडी रोड पर शहजादपुर पंचपीर के पास तीव्र मोड़ पर ट्रक की टक्कर लगने से पैदल चल रहे मजदूर बिहार निवासी सूरज घायल हो गया। मजदूर क्षेत्र के एक किसान के पास धान की रोपाई करने के लिए अपने साथियों संग आया था। गंभीर हालत में मजदूर का जगाधरी सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed