फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रेन के आगे कूद महिला ने दी जान

ट्रेन के आगे कूद महिला ने दी जान

Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के आगे कूद महिला ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गांव गुढ़ा के पास ट्रेन के आगे कूद कर एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार गांव बिरधाना निवासी 30 वर्षीय महिला मंजू पत्नी अजीत घर में अनबन होने के बाद खेतों में चारा लेने के बहाने आई थी और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मंजू पिछले कुछ समय से घरेलू कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान थी। परिजनों के अनुसार दिमागी हालत ठीक ना होने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई। जिसमें मंजू की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। ग्रामीणों के अनुसार महिला का पति रिक्शा चलाता है और महिला पहले झज्जर में ही रहती थी। कुछ समय से गांव बिरधाना में रहना शुरू किया था। मृतक महिला तीन बच्चों की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed