फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खुल्ले पैसे मांगने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक से छीने पांच हजार

खुल्ले पैसे मांगने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक से छीने पांच हजार

Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खुल्ले पैसे मांगने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक से छीने पांच हजार
खुले पैसे मांगने के बहाने ट्रक चालक से छीने पांच हजार
विज्ञापन

यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी के मानकपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार शाम खुले पैसे मांगने के बहाने बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक चालक से पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। ट्रक चालक ने आरोपी युवकों का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

जानकारी अनुसार गुजरात निवासी ट्रक ड्राइवर टिका राम ने पुुलिस को बताया कि वह मानकपुर इंडस्ट्री एरिया स्थित फैक्ट्री में माल लेकर आया था। फैक्ट्री में ट्रक खड़ा कर वह फैक्ट्री बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान उसके पास दो युवक आए और उससे खुले पैसे मांगने लगे। उसने खुले पैसे न होने की बात कही। इस पर दोनों आरोपियों ने उससे हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उससे पांच हजार रुपये छीन लिए। पैसे छीनकर दोनों युवक बाइक पर वहां से फरार हो गए। उसने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस नंबर के आधार पर युवकों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed