फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बाइक

बाइक

Wed, 07 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बाइक
हादसे में एक की मौत, दो पीजीआई रेफर
विज्ञापन

रेवाड़ी। एनएच-71 पर गांव भूड़ला के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हो गए। हादसे में घायल युवकों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची कसौला थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार मूल रूप से राजस्थान के जिला अलवर निवासी सरजीत (22) हाल में जिले के गांव भूड़ला में किराए के मकान में रहता था। बुधवार सुबह वह गांव के ही विनोद (26) और अजय (25) के साथ किसी काम से एक ही बाइक पर बैठकर घर से निकले थे। अभी तीनों गांव से कुछ ही दूरी पर एनएच-71 के कट पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, वहीं राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने सरजीत को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल अजय और विनोद को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed