फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जीजेयू में आउटसाइडर ने छात्र को पीटा, गंभीर रूप से घायल

जीजेयू में आउटसाइडर ने छात्र को पीटा, गंभीर रूप से घायल

Wed, 07 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
जीजेयू में आउटसाइडर ने छात्र को पीटा, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
हिसार।
जीजेयू में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे छह-सात आउटसाइडर नकाबपोश लड़कों ने इलेक्ट्रिकल थर्ड ईयर के छात्र निखिल की रॉड और डंडों से जबरदस्त पिटाई कर दी। इस हमले में निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल छात्र निखिल का दावा है कि उसने आरोपी लड़कों में से एक को पहचान लिया है। बताया जा रहा है कि छात्र पर हमला पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है।
जीजेयू में देर रात बाहरी लड़कों ने इलेक्ट्रिकल थर्ड ईयर के छात्र निखिल की जबरदस्त पिटाई कर डाली। इससे निखिल के सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं साथी छात्रों ने घायल निखिल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात बीएचवन हॉस्टल में यह वारदात हुई है।
विज्ञापन

जीजेयू की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न
जीजेयू में देर रात हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसा नहीं है कि जीजेयू में यह वारदात पहली बार हुई है। इससे पहले भी बाहरी लड़कों द्वारा इस तरह की कई वारदात हो चुकी हैं। घटन के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल के बाथरूम में छिपे थे आरोपी
घायल छात्रा निखिल का आरोप है कि आरोपी लड़के हॉस्टल के बाथरूम में घुसे थे। वह जब पानी लेकर अंदर जा रहा था तो उसे आरोपियों ने दबोच लिया और उसे रॉड और डंडों से जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed