{"_id":"5b12ff5b4f1c1b694d8b46bc","slug":"141527971675-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोभ व रोहतक रेलवे स्टेशन पर दो शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डोभ व रोहतक रेलवे स्टेशन पर दो शव मिलने से सनसनी
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभ व रोहतक रेलवे स्टेशन पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी
- डोभ गांव का युवक घर से निकला था खेत पर पानी लगाने के लिए
- पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक रेलवे स्टेशन व डोभ गांव के पास रेलवे लाइन पर दो युवकों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।
जीआरपी थाने के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक रेलवे स्टेशन स्थित माल गोदाम पर करीब 26 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्या कर शव को डाले जाने की आशंका जताई जा रही है।
उधर, डोभ गांव निवासी 26 वर्षीय टोनी पुत्र प्रकाश रोहतक में हिसार रोड स्थित एक कंपनी में प्राइवेट नौकरी करता है। बताया कि शनिवार की शाम वह खेतों में पानी चलाने के लिए गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह डोभ गांव में रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मृतक के परिजनों ने किसी से भी रंजिश की बात से इनकार किया है। जीआरपी एसएचओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि परिजनों ने अभी शिकायत नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
--
नहीं रुक रहा शव मिलने का सिलसिला
रोहतक रेलवे स्टेशन व आसपास शवों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पूर्व ही रोहतक रेलवे स्टेशन पर युवक का शव पड़ा मिला था। इसके अलावा माल गोदाम के पास भी ट्रैक पर वृद्ध का शव मिला था। अधिकतर मामलों में पुलिस शवों की शिनाख्त ही नहीं करा पाती है।