{"_id":"5a64fff84f1c1b8a268b59c7","slug":"141516568568-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गायिका के परिजनों को दी सांत्वना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गायिका के परिजनों को दी सांत्वना
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने गायिका के परिजनों को दी सांत्वना
कलानौर। हरियाणा प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर रविवार को गायिका ममता शर्मा के घर कलानौर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने संवेदना प्रकट की साथ ही सांत्वना भी दी।
ममता की बेटी हिना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि पुलिस ने इस मामले में ढिलाई बरती है। ममता 14 जनवरी की सुबह करीब साढे़ 9 बजे लापता हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने 15 जनवरी को पुलिस को दोपहर साढ़े तीन बजे की थी। मगर पुलिस से गुमशुदगी की रिपोर्ट 16 जनवरी को दर्ज की गई। परिजनों का यह भी कहना है कि पुलिस यह मान रही है कि ममता की हत्या 14 जनवरी को ही की गई है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या 24 से 28 घंटों के अंदर होने की संभावना जताई गई है। अगर पुलिस गंभीरता से इस मामले की पड़ताल में लग जाती तो शायद ममता की जान बच सकती थी। इसके अलावा ममता की बेटी ने पुलिस कार्यवाही पर भी सवालिया निशान लगाते हुए मर्डर की उच्च स्तरीय जांच करवाएं जाने की मांग की । उसने आरोप लगाया कि कार का मालिक संदीप व आरोपी मोहित दोनों ने ही पुलिस में बयान अलग दिए है जिससे उनका पुलिस की कार्यवाही पर शक और गहरा होता है । हिना ने बताया कि आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया कि उसने ममता को मारने के बाद चाकू को नहर में फेंक दिया, लेकिन पुलिस जिस दिन मर्डर मान रही है उस दिन तो नहर में पानी ही नही था।उ सने पुलिस पर भी किसी दबाव में आकर जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया ।प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।