फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नि को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

पत्नि को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पत्नि को लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हांसी। हांसी क्षेत्र में 10 जून शनिवार का दिन काफी बुरा रहा। क्षेत्र में चार क्राइम की घटनाएं तो घटी है, जिसमें एक युवक का मर्डर भी हुआ। इसके अलावा गांव भाटला के समीप अपनी पत्नी को ससुराल से लाने के लिए जा रहे एक नवविवाहित युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हांसी-बरवाला रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से बाइक सवाश्र प्रवीन की मौत हो गई। भिवानी निवासी 24 वर्षीय प्रवीन की 12 दिन पहले ही शादी हुई थी। अभी प्रवीन की पत्नी सोनू की हाथों की मेहंदी भी नहीं सूखी थी कि उसकी मांग का सिंदूर उजड़ गया। इस घटना के बाद प्रवीन की पत्नी सोनू व उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद बस चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रवीन अपनी ससुराल बरवाला में अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। इस दौरान गांव भाटला के समीप एक प्राइवेट बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक व प्रवीन दूर जा गिरे। इस घटना में प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चालक चलती बस में ही बार-बार ड्राइवर बदल रहे थे। इस घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के शव को पोस्टामर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर बरवाला में मृतक प्रवीन की पत्नी सोनू व अन्य परिजन अस्पताल में पहुंचे। जहां रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल था। घटना को लेकर सोनू पर जैसे दु:खों का पहाड़ ही टूट गया। वह ससुराल से अपने मायके वालों से मिलने आई हुई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि यहां आने के बाद उसे अपने पति के दीदार भी नसीब नहीं होगी। वहीं तोशाम से भी काफी संख्या में प्रवीन के परिजन अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन


पत्नी को लेने जा रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत
- हाथों की मेहंदी सूखने से पहले ही नवविवाहिता की मांग का सिंदूर उजड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed