फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पुलिस ने कागज दिखाने को कहा तो बुलेट सवारों ने एसपी एस्कॉर्ट की टीम से की अभद्रता

पुलिस ने कागज दिखाने को कहा तो बुलेट सवारों ने एसपी एस्कॉर्ट की टीम से की अभद्रता

Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कागज दिखाने को कहा तो बुलेट सवारों ने एसपी एस्कॉर्ट की टीम से की अभद्रता
रोहतक। अशोका चोक पर बुधवार देर रात चेन स्नेचिंग की सूचना पर चेकिंग कर रही एसपी एस्कॉर्ट की टीम के साथ बुलेट सवार दो युवकों ने अभद्रता की। यही नहीं उल्टे पुलिसकर्मियों पर ही शराब पीकर वाहनों की चेकिंग करने का आरोप लगाया। साथ ही वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब 11 बजे जिले के चार स्थानों पर स्नेचिंग की वारदात के बाद एसपी एस्कॉर्ट की टीम वीरवार को अशोका चौक पर चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच बुलेट सवार दो युवक वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बुलेट सवारों से कागज मांगे तो उन्होंने कागज दिखाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर चेकिंग करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिसकर्मियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया। अब एसपी के निर्देश पर ईएचसी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आर्य नगर थाने पर केस दर्ज किया गया है। आर्य नगर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed