फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पांच लोगों की सेवाएं समाप्त, नौ को हटाया

पांच लोगों की सेवाएं समाप्त, नौ को हटाया

Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
पांच लोगों की सेवाएं समाप्त, नौ को हटाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक रोडवेज डिपो के हैवी व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षुओं से पास कराने के नाम पर 500-500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में रोडवेज महाप्रबंधक ने अनुुबंधित पांच प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं रोडवेज के नौ स्थायी ड्राइवरों को तत्काल प्रभाव से ट्रेनिंग स्कूल से हटाकर डीआई कार्यालय से संबद्ध किया है। प्रशिक्षुओं के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जीएम ने जांच टीम गठित कर दी है, जिसे सात दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।
रोहतक डिपो परिसर में हैवी व्हीकल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर हैं, जहां चयनित युवाओं को रोहतक डिपो के कर्मी और ड्राइवर 35 दिन की ट्रेनिंग देते हैं। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रशिक्षुओं को पास होने का सर्टिफिकेट दिया जाता है। पास का सर्टिफिकेट मिलने के बाद युवा किसी भी सरकारी विभाग में ड्राइवर पद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। इन प्रशिक्षुओं को आईएमटी स्थित ग्राउंड में ट्रेनिंग दी जाती है। वर्तमान में ट्रेनिंग ले रहे करीब 218 प्रशिक्षुओं ने शनिवार को स्कूल के बाहर हंगामा करते हुए ट्रेनिंग में पास करने के नाम पर 500-500 रुपये की अवैध वसूली करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। करीब दो घंटे तक प्रशिक्षु बस स्टैंड परिसर में हंगामा करते रहे। उन्होंने बताया कि 35 दिन की ट्रेनिंग के लिए वह 3500 रुपये फीस जमा करते हैं। जिसके तहत हर रोज छह घंटे ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, लेकिन सिर्फ 20-25 मिनट ही ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


इन 14 कर्मचारियों पर गिरी गाज
आरोपों को गंभीरता से लेते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने शनिवार की रात ट्रेनिंग स्कूल का सारा रिकार्ड तलब कर लिया। इसके साथ ही अनुबंधित पांच प्रशिक्षक ड्राइवर विजय सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश कुमार, इंद्रपाल और विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। स्कूल में ट्रेनिंग देने के लिए तैनात रोडवेज के नौ स्थायी ड्राइवर परमजीत, जयपाल, अशोक कुमार, राम सिंह, कृपाल, विजय कुमार, ऋषि, सतपाल सिंह, नरेंद्र को डीआई (ड्राइवर इंचार्ज) कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। महाप्रबंधक ने कार्यालय अधीक्षक को इस मामले में सात दिन के अंदर जांच करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। ट्रेनिंग स्कूल इंचार्ज हरीश ने बताया कि महाप्रबंधक के आदेश पर अनुबंधित पांच ड्राइवर प्रशिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। नौ स्थायी कर्मियों को डीआई दफ्तर से संबद्ध कर दिया है। सोमवार को ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग देने के लिए ट्रेनरों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रशिक्षुओं के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पांच अनुबंधित प्रशिक्षकों को बर्खास्त किया है। नौ स्थायी रोडवेज कर्मियों को डीआई कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सोमवार को स्कूल में ट्रेनिंग के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं के आरोपों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है, जो सात दिन में रिपोर्ट देगी।
- राहुल जैन, महाप्रबंधक रोहतक रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed