फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   एसपी खुलासा-एक

एसपी खुलासा-एक

Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
एसपी खुलासा-एक
फोटो परिचय एमए-1 : पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

-------

प्लाट के विवाद में चचेरे भाई की हत्या करने जा रहा था युवक, गिरफ्तार
एवीटी के हाथ लगी बड़ी सफलता, आरोपी के पास से पिस्तौल भी की गई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
प्लाट के विवाद में सोनीपत निवासी चचेरे भाई की हत्या करने जा रहे युवक को एवीटी ने गोली से भरी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी एक की हत्या कर चुका है। एवीटी आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने एवीटी कार्यालय प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा द्वारा मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व में गठित टीम को प्रभावी रूप से गश्त करने के लिए रवाना किया। एवीटी ने सुनारियां चौक रोहतक से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर युवक की पहचान सोनीपत के बैयापुर निवासी सुमित उर्फ गोगा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक पिस्तौल 315 बोर लोडेड बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शिवाजी कॉलोनी में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी सोनीपत निवासी दीपक के साथ मिलकर परिवार के चाचा के लड़के आशीष जो बैयापुर में रहता की हत्या करने के लिए जा रहा था। आरोपी का कहना था कि आशीष ने उनके पुश्तैनी प्लाट पर कब्जा कर रखा है। इसी वजह से आशीष व सुमित के बीच एक माह पूर्व झगड़ा भी हुआ था। मगर पंचायत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी थी। इसी पिटाई का बदला लेने के लिए उसने अपने साथी दीपक के साथ मिलकर दो पिस्तौल व चार कारतूस का इंतजाम किया। आरोपी चाचा के लड़के को मारने के लिए जा रहा था। मगर उससे पहले ही एवीटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फरारी के लिए एकत्रित कर रहे थे रुपये
एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सुमित उर्फ गोगा हत्या करने के बाद फरारी काटने को अपने दोस्तों के साथ मिलकर रुपयों का इंतजाम कर रहा था। उसका मानना था कि फरारी के दौरान उसे रुपयों की जरूरत जरूर पड़ेगी। चमारियां निवासी दोस्त के साथ भी रुपये लेने के लिए गया था।

---
सोनीपत के चपरासी की कर दी थी हत्या
एसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी गोगा ने सोनीपत के एक स्कूल में चपरासी द्वारा किताब को जमीन पर फ ेंकने से क्षुब्ध होकर दरात से उसकी हत्या कर दी थी। नाबालिग होने के कारण वह डेढ़ साल तक बाल सुधार गृह में रहा था। यही से उसने अपराध की दुनिया में कदम रख लिया था। एसपी ने कहा कि जल्द ही प्रोडक्श्न वारंट लेकर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed