फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   टीटीई बनकर 47 हजार ठगे

टीटीई बनकर 47 हजार ठगे

Mon, 23 Apr 2018 03:16 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
टीटीई बनकर 47 हजार ठगे
रेलवे स्टेशन पर टीटीई बनकर मजदूर से 47 हजार ठगे
विज्ञापन

- दिल्ली जाने के लिए टिकट खरीदने को पहुंचा था मजदूर
- रोहतक की एक फैक्ट्री में करता है कार्य मजदूर
- पीड़ित ने जीआरपी थाने पर की मामले की शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
यूपी के आजमगढ़ जिले के मजदूर से रोहतक रेलवे स्टेशन पर फर्जी टीटीई बनकर दो बदमाशों ने 47 हजार रुपये व अन्य सामान हड़प लिया तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को तलाश करने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। पीड़ित ने जीआरपी थाने पर मामले की शिकायत की है।


यूपी के आजमगढ़ जिला निवासी मनोज तिवारी ने बताया कि वह रोहतक की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। बताया कि शनिवार की देर शाम करीब छह बजे रोहतक से दिल्ली ट्रेन में जाने के लिए वह रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। टिकट खिड़की पर काफी भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच उसे एक युवक मिला था तथा कहा कि वह रेलवे विभाग में टीटीई है। वह जल्द ही उसे बिना लाइन में लगे टिकट दिला देगा। मनोज ने बताया कि उसके मुंह पर कोई तौलिया भी आरोपियों ने लगाया। इसके बाद वह नशे में हो गया। एक फर्जी रेलवे अधिकारी से भी मिलाया। टिकट के बदले उससे 1 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपी उसके बैग में रखे करीब 47 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लेकर आरोपी भाग गए। आरोपियों को तलाश करने का भी प्रयास किया गया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। पीड़ित ने जीआरपी थाने पर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी

फोटो परिचय
एमए-1
जीआरपी थाने पर पहुंचा पीड़ित मजदूर मनोज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed