{"_id":"597b8cdd4f1c1bf5768b45db","slug":"131501269213-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ घूमने आए पति की होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ घूमने आए पति की होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली निवासी एक व्यक्ति की होटल के स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पूल में नहाते समय पुल के पास कोई भी ट्रेनर आदि मौजूद नहीं था।
जानकारी अनुसार दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी 30 वर्षीय अनीश पत्नी के साथ घूमने के लिए आया था। इस दौरान वह एनएच-8 स्थित एक होटल में रुका था। थाना धारूहेड़ा एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम वह स्वीमिंग पुल में नहा रहा था। इस दौरान पूल में डूबने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों को पता जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर रेवाड़ी नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।