{"_id":"595be0aa4f1c1b38398b4654","slug":"131499193514-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का केस दर्ज
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाम क्षेत्र के गांव राजपुरा इस्तमुरार स्थित खेतों में दो दिन पहले मिले एक बुजुर्ग के शव के मामले में खोल पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। गांव राजपुरा निवासी वृद्ध के शव पर चोटों के निशान मिले थे। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव राजपुरा निवासी बलबीर (58) गांव के नजदीक ही ढाणी सांतो में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने अगले दिन बलबीर की खोजबीन शुरू की थी। इस दौरान गांव के खेतों में ही उसका शव पड़ा हुआ मिला था और मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान्य कार्रवाई की थी, लेकिन परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद खोल थाना पुलिस ने सोमवार रात को मामले में बलबीर के बेटे सुनील कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।