फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सलारा मोहल्ला चौकी से 70 कदम दूर अवैध संबंधों के शक में सेल्समैन की हत्या

सलारा मोहल्ला चौकी से 70 कदम दूर अवैध संबंधों के शक में सेल्समैन की हत्या

Mon, 22 Apr 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
सलारा मोहल्ला चौकी से 70 कदम दूर अवैध संबंधों के शक में सेल्समैन की हत्या
रोहतक। सीएम के शहर में होने और जगह-जगह पुलिस की चौकसी होने के बाद भी रविवार रात आठ बजे सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी से मात्र 70 कदम दूर स्थित डेरी मोहल्ले में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने कपड़े के सेल्समेन मनीष गर्ग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने मनीष के शरीर पर एक के बाद एक 12 बार चाकू से वार किए। वारदात के बाद से आरोपी व उसकी पत्नी मौके से फरार हो गए। वहीं पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

घायल अवस्था में पहुंचा पुलिस चौकी
जानकारी के अनुसार काठमंडी निवासी 30 वर्षीय मनीष गर्ग शौरी मार्केट में कपड़े का सेल्समैन था। रविवार देर रात 8:30 बजे लहूलुहान हालत में मनीष सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी पहुंचा। उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। इसके बाद वह वहीं पर गिर गया। पुलिस घायल को आनन-फानन में पीजीआई ले गई। यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया । मामले की सूचना पाते ही एफएसएल इंचार्ज डॉ. सरोज दहिया और पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी श्री भगवान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बचने के लिए गली में भागा था मनीष
पुलिस के अनुसार एक मोहल्ला निवासी चाय विक्रेता की पत्नी एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। देर शाम मनीष महिला को उसके घर पर छोड़ने के लिए गया था और घर पर ही बैठा हुआ था। इसी बीच महिला का पति भी पहुंच गया। मनीष को घर पर बैठे देखकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई । इसके बाद देखते ही देखते महिला के पति ने मनीष पर चाकू से हमला बोल दिया। बचने के लिए मनीष गली में भागने लगा। एक के बाद एक उसने मनीष पर 12 बार वार किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मनीष की हत्या की गई। हालांकि, अभी परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-श्री भगवान एसएचओ, थाना पुरानी सब्जी मंडी
-----
यह बोले प्रत्यक्षदर्शी
पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मनीष पहले भी महिला को घर पर छोड़ने के लिए जाता रहता था। रविवार को भी मनीष उसे घर छोड़ने गया था। यहीं महिला के पति और मनीष में झगड़ा हो गया। फिर उस पर चाकू से वार किए गए।

----
पुलिस अंकल हम तो दूर खड़े हुए थे
चाय विक्रेता के दोनों बच्चों से भी पुलिस ने पूछताछ की। दोनों ने पुलिस को बताया कि अंकल जिस समय मामला हुआ उस समय हम काफी दूर खड़े हुए थे।

मैंने तो मनीष को जाने को कहा था
चाय विक्रेता की मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिस समय मनीष और उसके बेटे के बीच झगड़ा हो रहा था, वह वहीं पर बैठी थी। उसने मनीष को जाने को कहा पर वह नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed